10 गांव के 300 किसानों ने मनाया विश्व जल दिवस 2022,,,रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से 10 गांव के 300 लोगों ने विश्व जल दिवस 2022 का आयोजन किया

.

विश्व जल दिवस 2022 का थीम है “ग्राउंडवाटर : मेकिंग द इनविजिबल विजिबल”
विश्व जल दिवस को मनाने का लक्ष्य है कि 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता के समर्थन में विश्व जल संकट से निपटने के लिए कार्य करना.

ग्राउंड वाटर या भूजल एक महत्वपूर्ण संसाधन है जो दुनिया भर में पीने योग्य पानी का लगभग आधा भाग प्रदान करता है.
इस वर्ष विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्राउंड वाटर की खोज संरक्षण और निरंतर उपयोग करना.
विश्व जल दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है ईस अंतरराष्ट्रीय दिवस की शुरुआत रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण और विकास पर यूनाइटेड नेशंस के सम्मेलन हुआ उसी वर्ष यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने प्रस्ताव अपनाया जिसके अनुसार हर साल 22 मार्च को जल के लिए वर्ल्ड वाटर डे यानी विश्व जल दिवस घोषित किया गया जिसे सबसे पहले 1993 में मनाया गया.

रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा 10 गांव में आयोजित किए गए विश्व जल दिवस कार्यक्रम में लोगों को जल के महत्व के बारे में समझाया गया, भू जल संधारण के उपाय के ऊपर चर्चा की गई वर्षा जल के पंचायत एवं उसके उचित इस्तेमाल के ऊपर जोर दिया गया. साथ ही ऐसे फसल चक्र को अपनाने की सलाह दी गई जिसमें कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके.
रिलायंस फाउंडेशन विगत 10 वर्षों से राजनांदगांव के 3 ब्लॉक में काम कर रहा है अपने कार्य के दौरान रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से लगभग 16 गांव में पेयजल की समस्या से मुक्ति मिली एवं 9 गांव ऐसे हैं जहां पर सिंचाई हेतु जल का उपलब्धता बड़ा जिससे लगभग 400 हेक्टेयर की अतिरिक्त भूमि में सिंचाई उपलब्ध हो पाई और किसान आज वहां दो फसल ले रहे हैं.
जिस प्रकार बढ़ती आबादी के साथ भूजल का दोहन पड़ता जा रहा है उसे संतुलित करने हेतु समाज को वर्षा जल के संचयन की महती आवश्यकता है. अपने विभिन्न प्रयासों से बहते पानी को चलना और चलते हुए पानी को रुकना सिखाना अत्यंत आवश्यक है.

विश्व जल दिवस के आयोजन में ग्राम सिवनीखुर्द, सिंगारपुर, धौराभाठा (राजनांदगांव) धौराभाठा (डोंगरगांव), खैरी, बुंदेलीकला, डोम्हाटोला, टेका, कान्हारडबरी, सालटिकरी गांव के पंच सरपंच महिला एवं बालिकाओं ने भाग लिया इस कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने उत्साह पूर्वक अपना योगदान दिया साथ ही ग्रामीणों ने शपथ लिया कि हम अपने संसाधनों का समुचित उपयोग करेंगे उनकी देखभाल करेंगे.

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से टीम लीडर देवेंद्र पटेल, बालकिशन यदुवंशी, अशोक कुमार मिश्रा ने भाग लिया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल दास साहू तेजस्वी कुमार वर्मा और राघवेंद्र कुमार राजेकर का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *