रोशन अवस्थी@राजिम। “भारत माता की जय” और “जहां बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है ” के गगनभेदी नारों से गूंजते हुए आज सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा चंदूलाल साहू के निवास स्थान से निकली। रैली की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होते हुए पं सुंदरलाल शर्मा चौक में एक बार पुनः भारत माता की जय जयकारे लगाते हुए आगे गैलेक्सी सिनेमा के लिए निकले जहां देश की चर्चित” द कश्मीर फाइल्स ” मूवी देखने का हुजूम उमड़ पड़ा।
श्री साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जनों, पत्रकारों के साथ आम जनता के लिए भी मंगलवार का पूरा शो बुक करा दिया था।
पूरा हाल दर्शकों से कुछ ही क्षण में खचाखच भर गया। आए हुए सभी दर्शकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था श्री साहू जी के द्वारा की गई थी। “द कश्मीर फाइल्स” देखने के पश्चात स्थानीय मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हमारे देश से बहुत बड़ा सच छुपाया गया था इतना बड़ा नरसंहार किया गया। जिसे आज इस फ़िल्म के माध्यम से सफेद झूठ से पर्दा हट गया और सच उजागर हो गया। देशवासि कश्मीर में हुए हिंदुओ पर हुए अत्यचार,निःसंशय हत्या, लूट बल्तकार को फ़िल्म में देखे। कश्मीर की सच्चाई को जानकर खून खौल उठा।
अब कहने लगे कश्मीर हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है जो धारा 370 के हटने से सच साबित हुआ और जनता कहने लगी है मोदी है तो मुमकिन है। जो इस फ़िल्म का विरोध कर रहे हैं उन्हें या तो वोट बैंक की चिंता है या सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। सच ज्यादा दिन तक छुपाया नही जा सकता है ,यह इस मूवी ने बताया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू,डॉ रामकुमार साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, मुरलीधर सिन्हा ,अनिल चंद्राकर, महेश यादव,चंद्रशेखर साहू, कमल सिन्हा, विभा अवस्थी, आशा दुबे ,छाया राही, अंजू नायक,पूनम यादव, लेखा महोबिया, मनोज देवांगन, मनीष हारीत, डॉ प्यारे लाल सोनकर, संदीप पांडे ,दिनेश साहू,भारत यादव,मनीष दुबे,धर्मेंद्र यादव, आकाश राजपूत,कामेश्वर गोश्वामी, नरेंद्र तिवारी, अजय खरे,परस देवांगन, हीरामणि साहू,लक्ष्मी श्रीवास्तव, सीमा ठाकुर,मंजू हरित,डॉ दिलीप साहू,अनिता यादव,पूरन यादव,रिकेश साहू,लिकेश्वर साहू,लोकेश साहू,जया निर्मलकर, वीरेंद्र साहू,दीपक साहू ,मोहन साहू,पीलूराम यादव,लिखन निषाद,मनीष दुबे,लोकेश यादव,खुशी साहू ,ममता यदु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
”द कश्मीर फाइल्स” फ़िल्म का विरोध कर रहे हैं उन्हें या तो वोट बैंक की चिंता है या सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं-चंदूलाल साहू
