कलेक्टर जनदर्शन में शिकायतें..,,,,,जिलाधीश ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया

दुर्ग (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)

1..चार साल पहले पुलगांव के एक बुजुर्ग किसान से दो व्यक्तियों ने जमीन का सौदा किया। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग से साढ़े तीन लाख रुपए यह कहकर ले लिये कि इसे बैंक में डालेंगे और दोगुना होने पर वापस करेंगे। बुजुर्ग का कहना है कि अब वो पैसे के लिए चक्कर काट रहा है। दोनों व्यक्ति उसे पैसा नहीं दे रहे हैं। बुजुर्ग किसान ने संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया है।

2..जनदर्शन में बीड़ी कालोनी के निवासियों ने भी शासकीय पट्टे की मांग की। उन्होंने कहा कि शासकीय पट्टा मिलने पर उनकी कालोनी के विकास का रास्ता खुल जाएगा।

3..खुर्सीपार के एक युवक ने बताया कि उसके पैरालिसिस का शिकार होने के बाद उसकी पत्नी ने साथ छोड़ दिया और बैंक व इंश्योरेंस के कागज लेकर चली गई है। अब वो तलाक की माँग कर रही है। उसने कहा कि पत्नी से बैंक और इंश्योरेंस के कागज मिलने पर वो तलाक देने के लिए तैयार है।

4..हाउसिंग बोर्ड कालोनी बघेरा के निवासियों ने वार्ड में अवैध तरीके से रह रहे असमाजिक तत्वों के विरुद्ध आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि इन असामाजिक तत्वों के कारण वार्ड निवासियों की शांति भंग हो गई है और  हमेशा अप्रिय माहौल रहता है।

5..सिरसाकला के लोगों ने बताया कि सिरसाकला की आबादी के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या कम है। यहां अतिरिक्त आंगनबाड़ी स्वीकृत होने पर लोगों को काफी सुविधा होगी।

6..हथखोज से आई मितानिनों ने कहा कि मितानिन प्रोत्साहन राशि में एक महीने का विलंब हो गया है।

7..चरौदा की एक महिला ने विधवा पेंशन की माँग की। उसके पास न तो मोबाइल है और न राशन कार्ड। इसके कारण विधवा पेंशन में दिक्कत आ रही है।

8..खुर्सीपार के दृष्टिबाधित युवा को मिलेगा लैपटाप 

खुर्सीपार के एक दृष्टिबाधित युवा ने बताया कि सेकेंड ईयर में पढ़ाई करते हुए सीसीई पूरा कर लिया है। लैपटाप मिलने पर पढ़ाई आगे जारी रखने में काफी सुविधा होती। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि उन्हें प्रशासन द्वारा हरसंभव सुविधा दी जाएगी।

पिछले जनदर्शन में पेंशन न मिलने के आवेदन का हुआ निराकरण

पिछले जनदर्शन में ग्राम कुरुद की एक महिला के वृद्धावस्था पेंशन का मामला सामने आया था। भिलाई निगम में उनके प्रकरण की जाँच की गई। जांच में पाया गया कि आधार कार्ड को एनएसएपी पोर्टल से लिंक नहीं कराया गया है। इसे तुरंत लिंक कराया गया और पैसे महिला के खाते में आ गए।..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *