पाटन।दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल जी के जन्म दिवस अवसर पर उनके निवास भिलाई सेक्टर 5 में बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे वहीं भारतीय जनता पार्टी के पाटन विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण पाटन अंचल से कांग्रेस नेता पूर्व जनपद सदस्य रानीतराई निवासी अशोक शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और उसके कार्य करने की क्षमता देश में प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यकुशलता व दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के उनके कार्यों के प्रति समर्पण व प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
पूर्व जनपद सदस्य अशोक शर्मा को सांसद विजय बघेल ने मिठाई खिलाकर और भारतीय जनता पार्टी की गमछा व माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराए।
अशोक शर्मा दक्षिण पाटन के ग्राम रानीतराई का निवासी है पाटन में अशोक शर्मा एक जुझारू और युवाओं को लेकर चलने वाले युवा नेता के रूप में जाना जाता है इनके पास युवाओं की अपनी अलग टीम है, अशोक शर्मा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आमंत्रित सदस्य व प्रथम दक्षिण पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज साहू ,सरपंच निर्मल जैन , दक्षिण पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ,उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ,किसान नेता प्रकाश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमानी चंद्राकर ,बाबा वर्मा, सुनील वर्मा, लालजी साहू अखिलेश मिश्रा ,हर्ष भाले ,अजय बघेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, महामंत्री हरिशंकर साहू , पूर्व महामंत्री भगवान सिंह चंद्राकर, राम कुमार चंद्राकर, नरेश केला, पूर्णेंद्र सिन्हा, महेंद्र कुमार साहू ,नारद साहू,राजेश्वर यादव ,शरद वर्मा , बसंत चंद्राकर , सालिक राम चक्रधारी , पंचू राम चक्रधारी ,ईश्वरी पारधी , सहित दक्षिण पाटन , पाटन विधानसभा सहित अनेकों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित रहे ।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि अशोक शर्मा एक जुझारू ,युवा ,सब को लेकर चलने वाले नेता है इन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी के पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल हुए हैं उनका हम स्वागत करते हैं पाटन विधानसभा सहित सभी क्षेत्रों में अशोक शर्मा की अच्छी पकड़ है उसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहेगा ।
अशोक शर्मा ने कहा कि आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व आदरणीय विजय बघेल से प्रेरित होकर व भारतीय जनता पार्टी के देश के प्रति कार्यों ,रीति नीति को देखकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं मैंने कांग्रेस में कई सालों तक कार्य किया है लेकिन आज देश को भारतीय जनता पार्टी ही सही दिशा दे सकती है और मैं अपने आने वाले समय को पूरा ईमानदारी के साथ भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए और देश गांव क्षेत्र के विकास के लिए ,लोगों के लिए कार्य करता रहूंगा समाज सेवा में हमेशा आगे रहूंगा ।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने कहा कि दक्षिण पाटन में युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पूर्व जनपद सदस्य अशोक शर्मा जी के भारतीय जनता पार्टी में आने से हमें एक युवा साथी मिला है हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे, आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का होगा।
