राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर एएनएम एवं मितानिनो का किया गया सम्मान

पाटन।विकासखण्ड पाटन में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन श्रीमती रामबाई सिन्हा, सभापति श्रीमती बिमला कोसरे, नोडल अधिकारी डॉ सुगम सावंत की उपस्थिति में एएनएम श्रीमती बसंती वर्मा रानीतराई, मितानिन श्रीमती गोदावरी बंजारे एवं सुश्री ज्योति ध्रुव का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सिन्हा ने टीकाकरण में शामिल एएनएम दीदी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं,अन्य विभागों, वैज्ञानिकों एवं शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीकाकरण में किए गए गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया एवं स्वास्थ्य कर्मियों एवं मितानिनों द्वारा नुक्कड़ नाटक,गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर बीएमओ डॉ आशीष शर्मा, बीईटीओ बी एल वर्मा, चंद्रकांता साहू, बीपीएम पूनम साहू, टीमन साहू, लक्ष्मीनारायण,जीवन यादव, विवेक साहू एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *