पाटन. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जयन्ती रामनवमी पर आज लोगों ने अपने-अपने निवास स्थान के बाहर शाम 7.30 बजे नौ-नौ दीपक जलाकर रामनवमी का पर्व मनाया। इन दिनों नवरात्रि पर्व चल रहे हैं। आज नवमी पूजन के साथ नवरात्र पर्व सम्पन्न हुआ। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए घोषित लॉक डाउन के चलते पहली बार सभी मंदिर भी बंद है। इसके अलावा इस वजह से ही लाेगों को अपने घरों पर ही रहे। गावों में शीतला मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का प्रवेश निषेध था। इसलिये आज ग्रामीणों ने नौ-नौ दीये अपने घर के चौखट पर जलाकर जगमग किया।

रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने अपने घर पर ही नौ दिप जलाकर उत्सव मनाया l साथ ही वर्तमान संकट से भारत वर्ष को सुरक्षित रखने हेतु पूरे परिवार सहित कामना भी किया l
