उतई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)..शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम के सरपंच की उपस्थिति में 16 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह राजपूत, समिति के सदस्य गण एवं ग्राम के सरपंच श्रीमती उमा रिगरी तथा पालकों की उपस्थिति में 16 छात्राओं को शासन के द्वारा चलाए गए निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साईकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सीमा दवे तथा प्रभारी शिक्षक श्रीमती झमित दिल्लीवार एवं अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
सरस्वती सायकल योजना से लाभान्वित हुई छात्राएं..
