छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में साहू समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनिया से प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर जून माह में छत्तीसगढ़ राज्य में दो सीट रिक्त हो रहा है उसमे से एक सीट पर इस बार छत्तीसगढ़ राज्य में साहू समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिए जाने की मांग रखी है।

युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व समय में जब स्थिति अनुकूल नहीं था तो साहू समाज का प्रतिनिधित्व कराया गया जो कि अब पूर्ण रूप से अनुकूल स्थित बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी के तरफ से साहू समाज से पूर्व विधायक लेख राम साहू को प्रत्याशी बनाया गया था ऐसे में इस बार संख्या बल कांग्रेस के पास है एवं दोनों सीट कांग्रेस को मिलना तय है इस स्थिति में समाज की भावना के अनुरूप राज्यसभा की एक सीट साहू समाज को देने की मांग किया हैं। जिससे साहू समाज में अच्छा संदेश जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *