रोशन अवस्थी@देवभोग। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एक दिवसीय देवभोग के दौरे में पहुंच कर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की। उन्होंने बुथ के प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलकर कुशाभाऊ ठाकरे जन्म उत्सव शताब्दी के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संघ के प्रति कठोर निष्ठा व दृढ़ संकल्प के साथ पार्टी में जोड़कर निस्वार्थ भाव से कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने देवभोग मंडल व झाखरपारा मंडल में पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने चार राज्य में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की उपलब्धि को बताते हुए आगामी छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाने की दावा भी पेश की। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार को पूर्ण बहुमत से लाकर पूरे क्षेत्र में विकास करने की बात की।
पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कांग्रेस के तीन साल के कार्यकाल को पूरी तरह से ढकोसला बताया। और कहा कि काग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के जनता को पूरी तरह से छला है। व हर कार्यों में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। उन्होंने कांग्रेश की योजना नरवा, गरवा, घुरवा ,बाड़ी को पूरी तरह से फ्लाप साबित बताया ।और कहा कि केंद्र की राशि का गलत उपयोग कर भूपेश की सरकार नरवा, गरवा, घुरवा ,बाड़ी को जमीनी स्तर पर सही तरीके से क्रियान्वित नहीं कर पा रही हैं।और कहा कि छत्तीसगढ़ के गोठानों मैं ही पशु व चारा ही गायब हैं।
भुपेश सरकार को पूरी तरह से आड़े हाथ लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से छत्तीसगढ़ क्रियान्वयन नहीं कर रही है ।जिसके चलते छत्तीसगढ़ का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है।
बीजेपी के एक दिवसीय क्षेत्रीय बैठक में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, आ ज जा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी गरियाबंद जिले के भाजपा के वरिष्ठ अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रुद्राक्ष साहू, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रोशन अवस्थी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल बेहेरा,भाजपा युवा जिला अध्यक्ष माखन कश्यप और भाजपा कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
