पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने आज विधानसभा भवन रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद लिया एवं होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही साहू सदन पाटन में नवनिर्मित ओपन हॉल, कृष्ण कर्मा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में एवं 16 एवं 17 अप्रेल को ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह में बतौर अतिथि शामिल होने का निवेदन भी किया। मौके पर प्रमुख रूप से जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष नंदलाल साहू,तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,गंगादीन साहू,धनराज साहू, किशन हिरवानी,डॉ गुलाब साहू,मोहन साहू,दिलीप साहू,किशोर साहू,सरिता साहू, चांदनी साहू, खेमीन साहू, हरिशंकर साहू, प्रहलाद साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।
तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर दी होली की बधाई
