अव्यवस्थाओं के बीच हुआ तर्रा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह,,18 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में


पाटन। कोरोना संक्रमण काल के लंबे समय बाद अंचल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आयोजित हुई। इसमें 18 जोड़े मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए। जोड़ों को उपहार स्वरूप विभाग की ओर से सामग्री व नकद प्रदान किया गया।
महिला एवं बाल विकास जामगांव एम परियोजना अंतर्गत ग्राम तर्रा के लता कुंज में 18 जोड़े वर-वधुओं का सामूहिक विवाह हुआ। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू विवाह परंपरानुसार विवाह के सभी रस्मे निभाई गई। 18 दूल्हों का स्वागत पश्चात बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सुबह 8 बजे से पंजीयन किया जाना था। वर एवं वधू पक्ष सुबह 8 बजे विवाह स्थल पर पहुंच चुके थे। दोपहर 1.30 बजे तक बारात स्वागत नहीं हुआ था। मीडिया के लोगो द्वारा विवाह के समय के बारे में पूछे जाने पर आनन-फानन में विभाग के बाबू द्वारा बारात स्वागत करने गए। उसके बाद कन्या को मंडप में लाया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा विवाह के सम्बन्ध में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार नही किया गया था। साथ ही कई जनप्रतिनिधियों को भी आयोजन के एक दिन पहले ही शाम को पता चला था। जन प्रतिनिधि गण होली पर्व की तैयारी में थे। जिसके कारण कई लोग विवाह में शामिल नही हो पाए।कार्यक्रम स्थल में लगाये सभी कुर्शी विभाग की उदासीनता के चलते खाली रही। विवाह स्थल में इस बात की चर्चा होते रही कि आयोजन में आखिर क्षेत्र के और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल क्यों नही हुए। वर वधू को आशीर्वाद देने जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, जनपद सदस्य डागेश्वरी धनकर, विमला कोसरे, सन्तोषी तिवारी शामिल हुए। मौके पर परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह, पर्वेक्षक संध्या सिंह, अंजू अली ठाकुर, सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वर वधू के परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *