यातायात पुलिस कांकेर द्वारा चार स्थान मे होल्डिंग लगाकर पाम्पेट वितरण कर चलाया गया जागरूकता अभियान..

कांकेर(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)..उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर श्री बालाजी राव सोमावार एवं श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर जी एन बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर डॉ अनुराग झा तथा अनु0 अधि0 पुलिस कांकेर डॉ चित्रा वर्मा के निर्देश पर बढ़ते सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता हेतु कांकेर कन्या शाला पास, हॉस्पिटल पास, घड़ी चौक पास, पुलिस पेट्रोल पंप पास यातायात सम्बंधित होल्डिंग लगाया गया साथ ही लगभग 300 लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने पाम्पलेट वितरण क़र जागरूक होने का अपील किया गया यातायात पुलिस कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किया जा रहा हैँ….।सभी ने पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *