दुर्ग। जिला के ग्राम आमटी के कृषक अशोक चौधरी का महाराष्ट्र के वर्धा में आदित्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं महिला दिवस के अवसर पर कृषि के क्षेत्र में बलिराजा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कृषि में नवाचार के लिये प्रदान किया गया।
कृषक अशोक चौधरी द्वारा हाई प्रोटीन जिंक जस्ता युक्त चांवल उत्पादन किया जाता है। जिसके लिये उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कटक उड़ीसा, केवीके अंजोरा, कृषि विभाग दुर्ग एवं कृषि अधिकारियों का मार्गदर्शन मिल रहा है।
हमारे संवाददाता को श्री चौधरी ने बताया कि वे विगत 20 साल से कृषि कार्य कर रहे हैं। कृषि कार्य करते हुए उन्होंने अपने शिक्षा पूरा किया और बीएससी स्नातक पोस्ट ग्रैजुएट मार्केटिंग मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की उसके पहले पारंपरिक कृषि से खेती की शुरुआत किया। उसके बाद उन्होंने लगातार कृषि विभाग दुर्ग के अधिकारियों कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा दुर्ग के अधिकारी,साइंटिस्ट व कामधेनु विश्वविद्यालय के डॉक्टरों के मार्गदर्शन में जैविक व आधुनिक कृषि को अपनाया। जिससे उन्होंने अपनी आय में वृद्धि किया। वर्तमान में शासन द्वारा नियुक्त कृषक मित्र के रूप में कार्यरत है और कृषि विभाग दुर्ग ब्लॉक जिला और प्रदेश के बाहर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गाँव मे कृषि प्रशिक्षण एवं फार्म स्कूल संचालन के लिए जिला स्तरीय सम्मान एवं समाज की ओर से सम्मानित सामाजिक सम्मान भी किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन से डॉ खूबचंद बघेल से सम्मानित कृषक रोहित साहू के साथ पाटन के कई गांव में उनके मार्गदर्शन में कई गावों में प्रशिक्षण दिया है जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार व्यवसायिक महासंघ द्वारा सम्मान किया गया था। वर्तमान में 4 वर्षों से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में बीज उत्पादन हेतु धान का उत्पादन किया है। इनमें से CR धान, 310 एवं CR 311 विश्व के सर्वाधिक प्रोटीन ,जिंक एवं जस्ता युक्त है। जो मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इसके लिए भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान कटक उड़ीसा के मुख्य वैज्ञानिक डॉ बी पी मंडल जिसके द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन मिलते रहता है। इस कार्य के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थान कटक उड़ीसा द्वारा राष्ट्रीय किसान सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
आमटी के कृषक अशोक चौधरी को वर्धा में कृषि में नवाचार के लिये मिला बलिराजा सम्मान
