दुर्ग (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी सहित केंद्र सरकार द्वारा किसानों से किये गये वायदों को अब तक पूरा नहीं करने के मुद्दों पर 21 मार्च को पूरे देश में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है
राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा में लिये गये निर्णय के अनुपालन में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा दुर्ग में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है, संगठन द्वारा मौसम की प्रतिकूलता के कारण खरीफ फसलों को हुई क्षति के लिये प्राकृतिक आपदा राहत राशि प्रदान करने और जिले में भारतमाला परियोजना, एडीबी परियोजना और पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क निर्माण तथा चौड़ीकरण से लगानी और आबादी भूमि के प्रभावितों को नियमानुसार 2 गुणांक से मुआवजा राशि देने को भी प्रदर्शन के मुद्दों में शामिल करने का निर्णय लिया गया है ।प्रदर्शन 21 मार्च को 12 बजे से गांधी प्रतिमा के पास दुर्ग में किया जाएगा।उक्त जानकारी राजकुमार गुप्ता ने दी।
