विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जजंगिरी के राधे निकुंज आश्रम में बैठक आहूत की गई, जिसमे मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र साहू, मुख्यमंत्री (ओ.एस. डी) मनीष बंछोर जी उपस्थित रहे । बैठक में
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के सम्बंध में चर्चा हुई जिसमें सभी ने अपनी बात रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा और अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के सदस्य के रूप में जोड़ने की बात कही । प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि भूपेश बघेल जी की सरकार प्रत्येक घर परिवार के सदस्यों को किसी न किसी रूप में लाभ देने का कार्य कर रही हैं ।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा कि हम सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए सुदृढ़तापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जिसका निरीक्षण केंद्र की टीम ने आकर किया व कार्यों की सराहना करते हुए प्रशंसा भी की। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रही आरती साहू सहित अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।
इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों, पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण एवं समस्त एल्डरमैन की उपस्थिति रही।

