उतई( न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)महिला कूर्मि क्लब भिलाई वाट्सएप्प ग्रुप के बैनर तले शिक्षक नगर दुर्ग में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ ,जिसमे दुर्ग भिलाई ,रायपुर की कूर्मि समाज की महिलाएं उपस्थित रही ।रंग गुलाल से दूर मातृशक्ति ने ,गेंदा गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली , पारंपरिक सुआ नृत्य की प्रस्तुति हुई |मिसमैच प्रतियोगिता,पुष्पा मूवी पर एक्टिंग संग विविध खेल आयोजित थे!
शीला चंद्रा ,अनुराधा, बबीता, पूर्णिमा, लता ,ललिता,किरण वर्मा,कामिनी ने जहाँ धमाल मचाया वही सुषमा,संगीता, झमिता,ज्योति,ममता,कमला, मंजू, कांति, केवड़ा जी के गीत ने मंत्र मुग्ध किया,सुरेखा देशमुख ने मंच संचालन किया,जज के भूमिका में संध्या खिचरिया ,मिथिला वर्मा संग शोभा जी थी,,जिन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया,दीपा दीदी को आभार प्रदर्शन उपरांत क्लब ग्रुप ने स्मृति भेट किया गया।
मातृशक्ति के इस आयोजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महिला कुर्मी क्लब ने मनाया होली मिलन
