नारीशक्ति महासभा द्वारा महिला दिवस आयोजित

भिलाई( न्यूज24कैरेट/सतीश पारख)..सर्व समाज समन्वय महासभा जिला भिलाई की शाखा नारी शक्ति महासभा द्वारा 13 मार्च 2022 को गायत्री शक्ति पीठ सेक्टर 6 के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम चंद्र जी एवं वेदमाता गायत्री जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रजनी बघेल, एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती मंगला,श्रीमती चंद्रा साहू ,श्रीमती सीमा तिवारी , एवं शशिभूषण मोहंती उपस्थित हुए।
अतिथियों के स्वागत के उपरांत नारी शक्ति महासभा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर ने स्वागत गीत से कार्यक्रम का आरंभ किया। अपने सारगर्भित उदबोधन में सर्व समाज समन्वय महासभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति का आव्हान करते हुए कहा कि नारियाँ न केवल घर की जिम्मेदारी संभालती हैं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाती हैं। इस प्रकार वे आने वाली पीढ़ी को भी दिशा देतीं हैं। साथ ही साथ नारी शक्ति के द्वारा देश के निर्माण में भी महती भूमिका निभाई जाती है।।
श्रीमती सीमा तिवारी जी ने गुरु वंदना से अपना उदबोधन शुरू किया और जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी के वचनों को महासभा में प्रस्तुत किया। आपने नारी शक्ति के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सूची के माध्यम से देश के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
प्रदेश के निदेशक शशिभूषण मोहंती ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूजन्ते रमन्ते तत्र देवता अर्थात् जहाँ नारियों की पूजा मतलब सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं। की उक्ति को उद्धृत किया।
स्वामी विवेकानंद ने कहा एक नारी जब संस्कारित होती है तो वह अपने परिवार को संस्कारित करती है। आज के सामाजिक परिवेश में जीजा माता,अहिल्या, कुंती, सावित्री आदि मातृ शक्ति का अभाव होने के कारण समाज दिशाहीन हो चुका है। अब इसकी महती आवश्यकता है।नारियों की अपूर्व प्रतिभा है किंतु अब यह अवसर प्राप्त हुआ है कि नारियाँ अपनी शक्ति को पहचानें और देश के साथ साथ समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी महती भूमिका निभायें।
यह समस्त जानकारी जिला मीडिया संयोजक अभिलाष दिक्षित द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *