उतई (न्यूज24 कैरेट/ सतीश पारख)…होली को देखते हुवे जिले भर में पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद नजर आ रही है इसी तारतम्य में क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को भी चिन्हांकित किया गया जहां पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन लगातार करते रहेंगें पेट्रोलिंग
ग्राम पंचायत मचांदुर में आगामी होली एवं शब-ए-बारात त्यौहार को देखते हुए मचांदुर पुलिस चौकी प्रभारी ने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद सदस्य लेखन साहू, सरपंच दिलीप कुमार साहू, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम,पंच प्रवीण यदु,ताकेश्वर पटेल,गणपत साहू,आरक्षक जगेंद्र साहू,उमाकांत वर्मा,बलराम साहू,रोहित चंद्रकार,कृष्णाकुमार साहू, निरंजन सिंह राजपूत,फलेंद्र सिंह राजपूत,कुलदीप राजपूत,रोशन साहू,तुकाराम साहू,गीतूराज,महमूद खान, रहेमुदिन कुरेशी,दाऊद खान, फुलेश्वरी देवांगन,लेखनी देवांगन, शांति ठाकुर,चंद्रिका देवांगन, तारणी देवांगन, गणमान्य नागरिकगण,जनप्रतिनिधिगण एवं सर्व समाज प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा आगामी होली एवं शब-ए-बारात त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण एवं समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्वक ढंग से मनाने हेतु अपील की गई। होलिका दहन मुख्य मार्ग, चौक चौराहों, बिजली तार के नीचे व ट्रांसफॉर्मर के पास न जलाये जायें।अवैध शराब/मादक पदार्थ का विक्रय करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। सभी सामाजिक प्रमुखों से निवेदन किया गया कि होली पर्व के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर संबंधित डायल 112 को तत्काल सूचना दें। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने हेतु पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों से अवगत कराते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई। डीजे का प्रयोग निर्धारित आवाज में नियत समय तक करने को कहा गया।जनपद सदस्य लेखन साहू,द्वारा अपील किया गया कि शासन एवं प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।मचांदुर सरपंच दिलीप साहू ने कहा हैं कि यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। दिलीप साहू ने मीटिंग में उपस्थित जनों से निवेदन किया कि यदि कहीं कोई अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर जनप्रतिनिधि गण एवं समाज प्रमुखों द्वारा आवश्यक समझाईश देकर नियंत्रित किया जा सकता है तो सहयोग अवश्य करें। साथ ही संबंधित प्रमुखों के क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व उपद्रव कर सकते हैं तो उक्त संबंध में प्रशासन को पूर्व से अवगत करायें। मुस्लिम भाई नमाज के लिए मस्जिद जायेंगे। अतःमचांदुर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम ने अपील किया गया कि आम जनता के किसी के भी ऊपर जबरदस्ती रंग न डालें,शांति एवं सौहाद्र से होली एवं शब-ए-बारात त्यौहार मनाने हेतु संदेश दिया गया।

