दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप मध्यानी का निधन


उतई (सतीश पारख)..दुर्ग शहर के बड़े व्यवसायी मध्यानी आटो पार्ट्स पुराना बस स्टैंड दुर्ग के संचालक वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप मध्यानी का आज दोपहर हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार कल दुर्ग मुक्तिधाम में किया जाएगा।
प्रताप मध्यानी दुर्ग नगर निगम में लम्बे समय पार्षद के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष भी रहे।वोरा परिवार के खास मध्यानी निगम में महापौर चुनाव में कांग्रेस की टिकिट नही मिलने से नाराज होकर चुनाव लडा व अपनी तगड़ी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।नाराजगी के चलते ही उन्होंने जोगी कांग्रेस से जुड़कर पिछला विधानसभा चुनाव भी जोगी कांग्रेस की टिकिट पर दुर्ग से लड़ा था। विगत दो सालों से अस्वस्थता के चलते उन्होंने राजनीति से दुरी बना ली थी।किंतु अपनी मातृ राजनीतिक संस्था कांग्रेस में वो लौट आए थे।
उनके निधन से दुर्ग व्यापारी जगत सहित राजनीतिक नेताओं के बीच भी शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *