सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में आज से शुरू हुआ हृदय रोग की जांच एवं परामर्श

पाटन।विधान सभा पाटन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन जिला दुर्ग में आज हृदय रोग फिक्स डे कैम्प शुरू हुआ। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सुरप्रीत चोपड़ा अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगी। प्रथम दिवस 35 हृदय ,हाइपरटेंशन, हाइपरलिपिडेमिया एवं अन्य लक्षणों से संबंधित रोगियों ने सेवाएं प्राप्त की।जांच में एक दो माह के बच्चे को जन्मजात हृदय रोग की पहचान हुई जिन्हें आगामी ईलाज हेतु शासन की योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ लेने सलाह दी गईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के ओएसडी आशीष वर्मा ,विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ जेपी मेश्राम ने पाटन अस्पताल में भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की एवं उनकी टीम की सेवाओं हेतु शुभकामनाएं दी एवं बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा, डॉ नवीन तिवारी मेडिकल ऑफिसर ने हृदय रोग विशेषज्ञ का आभार व्यक्त किया । डॉ राहुल गुलाटी हृदय रोग विशेषज्ञ भी विशेष रूप से उपस्थित थे।ज्ञात हो कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला दुर्ग एवं सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फाउंडेशन के संयुक्त सौजन्य से हृदय रोग परामर्श हेतु माह के प्रत्येक द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को हृदय रोग विशेषज्ञ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *