लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका आधारित कार्यों से लाभान्वित महिलाओं के सम्मान समारोह आयोजन का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें जिला गरियाबंद के पांच हितग्राहियों को सम्मान किया गया। मंत्री द्वारा विकासखंड फिंगेश्वर से आई फूलेश्वरी साहू से चर्चा की। जिसमें मंत्री द्वारा हितग्राही के जमीन में किए गए कार्य तथा योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से पूछा गया । जिसमें हितग्राही द्वारा खुद की एक एकड़ जमीन में 20×20×3 मीटर की डबरी निर्माण होने की बात बताई गई। डबरी में पानी भरने के लिए सोलर पंप आधारित ट्यूबवेल का उपयोग करने की जानकारी हितग्राही द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि डबरी निर्माण के उपरांत मछली पालन, सब्जी उत्पादन के माध्यम से एक लाख रूपये की आमदनी प्राप्त की है। इससे पंचायत मंत्री प्रभावित हुए एवं उनके कार्य को सराहा।
