सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट की बड़ी कार्यवाही।आर्म्स एक्ट के तहत 05 आरोपी गिरफतार।,,घटना में सभी आरोपी से पृथक पृथक बड़े बड़े धारदार चाकू, बटन दार चाकू जप्त किया गया।

   दुर्ग--- मामला सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस की है, पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र यादव के मार्गदर्षन में विषेष टीम गठित कर अगामी  होली त्यौहार में शांति व्यवस्था रखने हेतु क्षेत्र के गुण्डा बदमाश , निगरानी बदमाश चाकू बाज  पर निगाह रखने के निर्देष प्राप्त होने पर दिनांक 11.03.2022 को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस क्षेत्र में लगातार टाउन भ्रमण आरोपी पता तलाश के दौरान अलग अलग जगहों पर सूचना मिलने पर आरोपी  1.रितिक साखरे पिता धनराज उम्र 21 साल पता हरना बांधा दुर्ग को शिवम मॉल के पास दुर्ग के पास से 2. केशव ठाकुर पिता हेरु ठाकुर उम्र 59 साल पता मठपारा को पंचमुखी मंदिर के पास 3. विश्वनाथ सारथी पिता स्वर्गीय झुमुक लाल सारथी उम्र 40 साल पता मठपारा दुर्ग को चंडी मंदिर के पास 4.दीपक साहू पिता उत्तम साहू उम्र 20 साल पता तकिया पारा को पोलशय पारा चौक 5. अयाज खान पिता मोहम्मद शाहिद खान उम्र 20 साल पता तकिया पारा को तकिया पारा चौक के पास से सभी को पृथक पृथक धारदार चाकू, बटन चाकू को अवैध रूप से कब्जे में रखकर लहराकर लोंगो को डराते धमकाते पकड़े जाने पर सभी आरोपी को पृथक पृथक धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफतार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपियों को माननीय न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गयाआरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है। 
       थाना सिटी कोतवाली दुर्ग गुंडे बदमाशों पर सतत निगरानी रख रही है  गुंडे बदमाशों के ख़िलाफ़ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
    उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग के थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण एक्का, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी ,सहायक उपनिरीक्षक आदोराम साहू , हरीश चौधरी, योगेष चंद्राकर, किशोर भगत,  पृथ्वीराज तोमर, लालजी यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *