परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विद्युत विभाग लापरवाहीयो का गढ़ बन गया है।जो नियम विरूद्ध अवैध कनेक्शन देकर शासन को पलीता लगाने में लगे है।शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेकर विभाग मनमानी पूर्वक विद्युत कनेक्शन बांट रहे है। जन्हा विद्युत कनेक्शन वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है।तो वही विद्युत कनेक्शन के नाम पर आम जनता व उपभोक्ता लूट का शिकार हो रहे है।विभाग के जिम्मेदार और लापरवाह कर्मचारियों द्वारा विद्युत कनेक्शन के नाम पर भारी भरकम राशि किसानो सहित जनता से वसूल रहे है। फिंगेश्वर विद्युत विभाग में कई ऐसे बड़े बड़े कारनामें है जो न्यूज 24 कैरेट के हाथ लगा है,जिसकी पड़ताल लगातार जारी है।जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा।वही इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को है पर न जाने क्यों कार्यवाही करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है।हो न हो पूरे मामले में विभाग की कर्मचारियों और अधिकारियों की बंदबाट से इंकार नहीं किया जा सकता।

