पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम असोगा में मनरेगा में काम कर रहे मनसुख राम साहू का आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे ग्राम असोगा मे मनरेगा में काम करते हुये मनसुखराम साहू उम्र 53 साल का अचानक काम के दौरान मनरेगा कार्य स्थल पर सीने में दर्द होने लगा और वह अचेत हो गया। इस दौरान ग्राम पंचायत असोगा सरपंच, उपसरपंच एवं रोजगार सहायक सहित अन्य मनरेगा मजदूर मौके पर उपस्थित थे। जिसके बाद उन्हें 108 के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को दी गई एवं उनकी अतिम संस्कार ग्राम असोगा मे किया गया ।
असोगा में मनरेगा में काम के दौरान मजदूर के सीने में उठा दर्द और वही पर अचेत होकर गिरा इलाज के लिए लाया अस्पताल डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
