परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बजट भाषण के दौरान पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की। इस घोषणा ने छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों में उत्साह का संचार किया। नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली करने से जिनकी नियुक्ति 2004 के बाद हुई है उन्हें भी अब इसका लाभ होगा।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तहत पुरानी पेंशन के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे।ज्ञात हो कि पुरानी पेंशन बहाली की माँग छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मोर्चा में शामिल होकर लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग लगातार कर रहे थे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सहित समस्त कर्मचारी संगठनों की बहुप्रतीक्षित माँग थी जिसको लागू करने की घोषणा छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने की है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश सहसचिव विनोद सिन्हा ने मुख्यमंत्री की घोषणा को कर्मचारी हितैषी घोषणा तथा 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए जीवन का आधार बताते हुए मुख्यमंत्री की खूब सराहना की। छुरा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष साहू ने पुरानी पेंशन बहाली को जीवन में होली की तरह रंग भरने वाला बताया।पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर्मचारियों के जीवन में खुशहाली लाने वाली है। पाण्डुका,अतरमरा, पोड़, घटकर्रा संकुल के समस्त शिक्षक गण चारोधाम चौक पाण्डुका में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खूब आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर,मिठाई बांटकर खुशी जाहिर कर बधाई दी।इस अवसर पर संघ के प्रदेश सह सचिव विनोद सिन्हा, संतोष साहू,विरेन्द्र साहू,केशव सेन,मानिक राम साहू,कमलकिशोर ध्रुव,घनश्याम यादव,केशव साहू,तौहीद आलम,भानुप्रताप ध्रुव,अशोक साहू, गौतम साहू,चेतन ध्रुव, महेश सिन्हा,करण धनुषधारी,दुर्गा सिन्हा, दुर्गा साहू,अनिता रवि, भेजकुमारी धनगर, कविता आचारजी, गोपेश्वरी साहू, सुरेखा धीवर, लोमेश्वरी साहू, दिनेन्द्र द्विवेदी, त्रिलोक साहू, विवेक शुक्ला, मनोज साहू, अरुण साहू, भुपेन्द्र साहू,अश्वनी साहू,दुगेन्द्र साहू,छन्नू विश्वकर्मा,खिलेश्वर साहू,नीलकंठ साहू,असलम कुरैशी सहित शिक्षक साथी उपस्थित होकर खुशी जाहिर किये है।
