नगर पंचायत उतई द्वारा मनाया गया विश्व महिला दिवस

रोशन सिंह@उतई।नगर के वार्ड 7 एकता नगर में स्थित बहुदेशीय सभागार में नगर पंचायत उतई द्वारा मनाया गया विश्व महिला दिवस।कार्यक्रम के मुख्य अथिति नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी अध्यक्षता उपाध्यक्ष रविंद्र ने किया।विशेष अतिथि पार्षद संतोषी कुंजाम,तोषण साहू बीरेंद्र गोस्वामी थे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई।उसके बाद स्वच्छता दीदियों, स्व सहायता समूहों के बहनों द्वारा कविता,गीत प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।उसके बाद दुर्ग ग्रामीण के थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना के पुरुस्कार मिलने पर थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पांडेय को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।सम्मान में कैशियर लुकेश्वरी देवांगन स्वच्छता दीदीयो, स्व सहायता समूहों के पदाधिकारियों, सदस्यों,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई के नर्स स्टाप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,सहायिको,मितानिनों इसके अलावा सामाजिक क्षेत्रों कार्य करने वाली महिलाओं को प्रस्तति पत्र ,श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम को मुख्यातिथि डीकेंद्र हिरवानी ने संबोधित करते हुए कहा की नारी है तो नर है,नारी के बिना घर अधूरा है।महिलाए आज आत्म निर्भर हो कर ऊंची उड़ान भर रही है,पुरुषो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है।सामाजिक,शिक्षा,खेलकूद,राजनीति सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है।गांव से लेकर देश तक अपने नाम को रोशन कर रही है।इनके अलावा अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार उप अभियंता योगेश्वर ठाकुर पार्षद राकेश साहू सतीश चंद्राकर एल्डरमैन प्रेमनारायण साहू नंदा शेख एस. एन.ऋतु उइके एल. टी.
वर्षा शाक्य एल. टी.चंद्रप्रभा साहू एस एन कविता चंद्राकर एस एनरचना ठाकुर एस एन कुमारी निकेश्वरी कुर्रे ए एन एम प्रेरणा चंद्रवंशी एस एन जीतेश्वरी एस एन अल्का रावत एन एम ए दीपलता कनेरिया नेत्र सहायक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन संगीत रजक ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *