उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम कोड़िया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती निःशुल्क सायकिल सहायता योजना के तहत 11 छात्राओं को सायकिल प्रदान की गई। शाला की योजना प्रभारी वेदिका साहू ने बताया कि सरस्वती निःशुल्क सायकिल सहायता योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत बीपीएल छात्राओं को निःशुल्क सायकिल प्रदान की जाती है जिससे स्कूल जाने में सुविधा मिल सके और शतप्रतिशत छात्राओं को स्कूल भेजने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि इस सत्र अपिव, अजा एवं अजजा की कुछ 11 छात्राओं को सरस्वती योजनांतर्गत लाभ प्राप्त हुआ है।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भरत चन्द्राकर, संस्था के प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता, कोड़िया सरपंच चन्द्रभान सारथी, उपसरपंच चंद्रकुमार, कोकड़ी सरपंच प्रमिला साहू, भानपुरी सरपंच राजू देशमुख, कोकड़ी पूर्व सरपंच रोशन साहू, एसएमडीसी सदस्य व शौर्य संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज, व्याख्याता नीलमणि उज्जवने, भवानी देशमुख, प्रीतम देवांगन सहित शाला के सभी शिक्षकों ने लाभान्वित छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हाई स्कूल कोड़िया की 11 छात्राओं को मिला सरस्वती सायकिल योजना का लाभ…
