छत्तीसगढ़ सरकार की बजट निराशा जनक-अनीता ध्रुव


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बुधवार को जारी बजट पर भाजपा आदिवासी नेत्री धमतरी जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग के लिये कुछ नही। इस बजट से राज्य की जनता को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बजट से जनता को निराशा हुई है और एक बार फिर ठगी गई। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल द्वारा पेश किया गया बजट सिर्फ झूठ और गुमराह का पुलिंदा है, यह जनता को धोखा देने वाला बजट है। सीएम ने आगामी चुनावो को देखते हुए एक बार फिर झूठे सपने दिखाए गये हैं। इसमें सिर्फ कागजी प्रावधान किये गये है। अनीता ध्रुव ने कहा कि आज प्रदेश के जनता व किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। बजट में खाद-बीज के संकट को दूर करने के लिये क्या किया, उस पर कोई बात नहीं गई। वहीं रोजगार प्रदान करने को लेकर इस बजट में कोई ठोस कार्ययोजना व प्रावधान नहीं है। शराबबंदी को लेकर भी कोई बात नहीं की गई है। कुल मिलाकर यह बजट बहुत ही निराशाजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *