झेरिया सेन समाज रानीतराई की वार्षिक बैठक सम्पन्न, समाज में शिक्षा पर हो बल-नारद सेन



रानीतराई। झेरिया सेन समाज रानी तराई परिक्षेत्र की वार्षिक आम बैठक 8 मार्च मंगलवार को सामुदायिक भवन रानीतराई में रखी गयी है बैठक में सामाजिक विकास पर परिचर्चा एवम वार्षिक लेखा जोखा ,साथ अन्य सामाजिक प्रकरणों पर चर्चा की गई मुख्य वक्ताओं में तुलसी सेन,ललित सेन, जनार्दन सेन,नारद सेन ने सामाजिक गतिविधियों, एवम समाज मे ब्याप्त कुरीतियों के बारे में चर्चा कर उसके निराकरण पर विचार कर समाज को एक शुत्र में बंधने आव्हान किया गया। बैठक में मुख्य रूप में अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सेन,जीवन लाल सेन उपाध्यक्ष, सचिव बसन्त सेन,कोषाध्यक्ष कीर्ति सेन,मनहरण सेन, डमेश सेन,यादव राम सेन,अजय सेन, जीवन सेन, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण उपस्थित थे।

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नारद सेन : समाज मे शिक्षा पर बल देते हुवे नारद सेन ने कहा कि चाहे लड़का हो या लड़की सभी को उनके कौशल के अनुसार पालक उन्हें शिक्षा प्रदान करने यथोचित सहयोग करे शिक्षा से ही संस्कार मिलती है,शिक्षित समाज ही सर्वागीण विकास करता है
समाज में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को सामाजिक स्तर पर सहयोग देकर प्रतिभावान छात्रों का मनोबल ऊंचा उठाना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *