अपार प्रेम और स्नेह ने मुझे खींच लाया–अमितेश शुक्ल।

रवींद्र दीक्षित,,,छुरा से

छुरा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झांसी महिला संकुल संगठन कोसमबुडा़ वाइस खंड छुरा के तत्वावधान में महिला दिवस मनाया गया।
महिला दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ला थे। अध्यक्षता जिलाप्रतिनिधि लक्ष्मी साहू ने किया। विशेष अतिथि बतौर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मा दुबे, जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा,प्रांतीय उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छ ग व जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव गोड़ समाज पन्ना लाल ध्रुव उपस्थित थे।
महिला समूह के कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक अमितेश शुक्ला को फौज फटाके,फूलों की हार और पुष्प वर्षा करते हुए मंच तक लाया गया। अतिथियों के द्वारा भारत माता के छाया चित्र दीप प्रज्वलन कर कार्यकाल का शुभारंभ किया गया।।
नीलकंठ सिंह सिंह ठाकुर ने अपने विचार रखते हुऐ भारत माता कहे जाने का अर्थ समझाते हुऐ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया। पन्ना लाल ध्रुव ने पूरे के प्रशासन तंत्र के प्रमुख पदों पर आज महिला सुशोभित है कहते हुए यही महिला सशक्त करण का एक अच्छा उदाहरण बताया।
उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है ।
मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ला ने महिलाओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प सभी के अपार प्रेम और स्नेह ने मुझे भारी मतों से जीताकर सम्मानित किया हैं। क्षेत्र के लोगों के साथ परिवारिक संबंध है। महिला अब पुरी शक्ति के साथ आगे बढ़ रही है। अन्तर्राष्ट्रीय जगत पर अपना नाम सभी क्षेत्रों में ऊंचा कर रही है। उन्होने महिलाओं के माँग पर पाँच लाख की महिला सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बतौर सरपत कौशल ठाकुर, धनेश्वरी मरकाम, अशोक दीक्षित, समद खान, सलीम मेहन,उमेंद सिंग सौरी, राजकुमारी सोनी, पुष्पा ध्रुव, सपना कंसारी, यशपेन्द्र शाह, जयराम जगत, हरीश यादव, शशांक चौबे, शशीमुखी नेताम, सुखबती टाण्डे, संदीप पाण्डेय,राजू निषाद, गजेन्द्र साहू, एसडीएम संगीता बंसल, सीईओ रुचि शर्मा, थाना प्रभारी शोभा मंडावी,नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान, सहित कोसमबुडा़ कलस्टर के झाँसी महिला संकुल संगठन के अन्तर्गत सभी गाँव से समुह के कार्यकर्ता बहने उपस्थित थे।
आभार का प्रदर्शन जनपद सदस्य व कलस्टर के अध्यक्ष सुखबती टाण्डे ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित रही,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *