भिलाई। विश्व महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई- 3 मे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भिलाई -3 द्वारा महिलाओ के अधिकारो के संबंध में जानकारी संबंधी संगोष्ठी आयोजित किया जिसमे आयुष चिकित्सा अधिकारी डा अर्पिता शर्मा ,डा अर्चना पांडेय एवं मेडिकल आफिसर डा निशा कुर्रे व छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने विचार रखे प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा आज महिलाए आत्मनिर्भर बन रही है। सभी क्षेत्रों मे पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर अपना योगदान दे रही है। महिलाओं को सजग और कानून की विभिन्न जानकारी रहना चाहिए ताकि किसी भी स्तर पर अन्याय शोषण और अधिकारो का हनन ना हो सैय्यद असलम ने अपने उदबोधन मे कहा हम समाज मे महिलाओं के चार मह्त्वपूर्ण चरित्र से अवगत होते है जिसमे मां ,बहन ,पत्नी ओर पुत्री है हमारे सभी समाज मे इनका आदर सम्मान होना चाहिए। डा अर्पिता शर्मी व डा अर्चना पांडेय ने महिलाओं के मौलिक अधिकार व समाज मे योगदान बालिकाओं की शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करना चाहिए । डा कुर्रे ने कहा महिलाओं को चिकित्सा के क्षेत्र मे बडी चुनौतियों को समना करना पड़ता है इसलिए अपनी लडकियों को हर क्षेत्रों में अव्वल शिक्षा देकर कुरूतियों को दूर कर सभ्य समाज का निर्माण होगा। इस अवसर आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा , महिला सुपरवाइजर श्रीमती आर विश्वास ,एल एच व्ही श्रीमती दत्ता फार्मासिस्ट श्रीमती तृप्ति चंदाकर, लैबटैक्शालाजिस् कु आलिया खातून स्टाफ नर्स फरजाना सुल्ताना ,सती गुप्ता नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती जे कौर विरदी और गामीण स्वास्थ्य संयोजिका श्रीमती पी स्वामी ,श्रीमती संध्या वर्मा श्रीमती उषा वर्मा कु नीना चक्रवर्ती जेडीएस कर्मचारी वंदना बारले ,विघया, आया श्रीमती बी भागवती को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भिलाई-3 द्वारा महिलाओ के अधिकारो के संबंध में संगोष्ठी आयोजित किया
