गब्दि के नंदघर में महिला दिवस का आयोजन किया गया

पाटन। वेदान्ता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और नँद घर परियोजना के संचालन और अनुरक्षण पार्टनर जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा दिनाँक 08.03.22 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नंद घर ( गब्दि ) जिला (दुर्ग) में हर्ष उल्लास के साथ महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं के माध्यम से रस्सा खीच, मटका फोड़,रंगोली,कविता पाठ,गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, एवं इस महिला दिवस के थीम #ब्रेक द बायस पर आधारित अलग-अलग क्षेत्रों जैसे महिला स्वास्थ्य में सुधार, उन्नत शिक्षा में योगदान, कौशल प्रशिक्षण में भागीदारी जैसे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित किये गए महिलाओ में
श्रीमती कविता साहू( जनपद सदस्य ) (ग्रामीण विकास के क्षेत्र में), श्रीमति चम्पा बाई ( ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में), श्रीमति पार्वती नेताम (स्वास्थ्य के क्षेत्र में), श्रीमती संध्या यदु (कार्यकर्ता),श्रीमती अमरीका वर्मा ( सहायिका),श्रीमति सरस्वती ठाकुर (शिक्षा के क्षेत्र में)
इसके अलावा नंदघर में अन्य प्रतियोगिता रखा गया जिसमें मटका फ़ोड़,रस्सा खिंच, रंगोली,कविता पाठ,गीत गायन प्रतियोगिता। इन सभी में प्रथम आये महिलाओ को पुरस्कार वितरण कर महिलाओ को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि (जनपद अध्यक्ष) श्रीमति रामबाई सिन्हा (सरपंच) श्रीमति लोकेश्वरी नेताम , (जनपद सदस्य) कविता साहू एवं वंदना वर्मा मितानिन, महिला स्वच्छता समुह के सदस्य , नंदघर समिति के सदस्य , बिहान समूह के सदस्य, किशोरी बालिकायें ,नंदघर कार्यकर्ता ,केअर इंडिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र साहू, क्लस्टर समन्वयक रीना वर्मा व ग्रामीण महिलाए उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *