पाटन–छतीसगढ़ क्रांति सेना की एक बैठक नगर के अखरा दाई मन्दिर में आयोजित किया गया था जिसमे बुढ़ा देव यात्रा की तैयारी के संदर्भ में चर्चा किया गया जिसमें पाटन ब्लाक के सभी सेनानी उपस्थित हुए और बुढा देव यात्रा की रुट चार्ट बनाया गया बैठक में यह तय किया गया कि प्रदेश स्तर मैं छह रथ अलग-अलग दिशाओं से निकलेगा जिसमें से डोंगरगढ़ से निकलने वाली रथ भिलाई होते हुए पाटन तरीघाट के रास्ते रायपुर प्रवेश करेगी, पाटन ब्लॉक से भी एक रथ निकाला जाएगा जो पाटन ब्लाक के सभी 112 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी सभी गांव की पवित्र मिट्टी लेते हुए गांव में आमंत्रण दिया जाएगा इस आयोजन को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है बैठक में यादव समाज से भी
पदाधिकारी गण उपस्थित रहकर इस यात्रा में सहयोग करने की बात कही गई, बुद्धदेव यात्रा के सहयोग की दृष्टिकोण से आदिवासी समाज से सहयोग के दृष्टिकोण से शहीद वीर नारायण सिंह भवन पाटन में सर्व आदिवासी समाज का बैठक रखा गया था जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी भी सम्मिलित हुए जिसमे आदिवासी समाज द्वारा बूढा देव यात्रा सहयोग करने की बात कही गई बैठक में क्रांति सेना के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला महामंत्री अशोक साहू , संयोजक बबलू साहू अध्यक्ष मधु कांत साहू, उपाध्यक्ष शुभम वर्मा मीडिया प्रभारी विजय कांत साहू,सोनू यादव सर्व आदिवासी समाज पाटन राज दैमार के मुड़ा अध्यक्ष जगनू राम ठाकुर उपाध्यक्ष गजाधर ठाकुर, सचिव जीवन ठाकुर संरक्षक सोहन ठाकुर कोषाध्यक्ष लीलेंद्र ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य छविराम ठाकुर पितांबर ठाकुर भैया राम ठाकुर राम प्रसाद ठाकुर(खोरपा) किशन मंडावी उप सरपंच ग्राम दैमार अलख राम (अखरा) ठाकुर नारद कोर्राम, इंद्रजीत ध्रुव एवं समाज के गणमान्य लोग तथा महिलाएं भी सम्मिलित रहे
बूढ़ा देव यात्रा को लेकर छतीसगढ़ क्रांति सेना जोर शोर से जुड़ी है तैयारी में ,,बैठकों का दौर जारी,,
