पाटन—अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारियों पूजा देवांगन,चम्पा देवांगन,गायत्री भारती, दीप्ति वर्मा, हेमपुष्पा यादव,स्मृति झा का सम्मान किया गया एवं केक काट कर मिठाई वितरण कर महिला दिवस मनाया गया कर्यक्रम के मुख्यातिथि शिक्षा अधिकारी टी आर जगड्डले ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओ में प्रकृति प्रदत्त अपार शक्ति है शिक्षा में भी महिलाओ का प्रतिशत बढ़ रहा है आज खेल शिक्षा, उद्योग ,पर्वतारोही सब क्षेत्र में लडकिया बहुत आगे है अब वह दिन गए जब पुरुष वर्चस्व समाज कहा जाता था विभाग के मुख्य लिपिक मनीराम देवांगन ने कहा कि महिला से ही समाज का महत्व है अब जागरूकता एवँ सुरक्षा का भाव समाज मे विकसित हुआ है संचालन टिकेंद्र वर्मा एवं आभार हेमन्त वर्मा ने किया इस अवसर पर एम एल वासनिक, टी आर देवांगन,रमेश यादव, के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

