उतई(सतीश पारख)..दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए भाजयुमो उतई मंडल ने आज खंड चिकित्सा अधिकारी डा बेलचंदन के नाम निकुम कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा।भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु सहित सोनू राजपूत मंडल महामंत्री भाजपा आई टी सेल प्रभारी पूनमचंद सपहा ने ज्ञापन में डॉक्टरों व स्टाफ के समय पर नहीं आने ,अस्पताल में गंदगी, वार्ड ब्वाय ,ड्रेसर, आया ,चौकीदार की कमी,परिसर में उचित साफ सफाई गर्मी को देखते ठंडे पेयजल व्यवस्था ,वार्डों में पंखे कूलर ,परिसर के बाहर चारों ओर रात्रि में व्याप्त अंधेरे को देखते सुरक्षा के मद्देनजर हैलोजन लाइट व्यवस्था,टूटी खिड़कियों की मरम्मत,मरीजों के साथ आने वालों के लिए वेटिंग हाल,अस्पताल आपात चिकित्सा कक्ष तथा शव कक्ष की व्यवस्था, सहित ओपीडी में आए मरीज व भर्ती मरीजों साथ उनके सहयोगियों के साथ भी स्टाफ द्वारा शालीनता पूर्वक व्यवहार हेतु निर्देशित करने की मांग की हैं।भाजयुमो ने लिखित ज्ञापन के माध्यम से उक्त बिंदुओं पर पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ ध्यान करते हुवे उनके धरातल पर अमल करवाने की मांग उच्च चिकित्सा अधिकारियों से की है।मौके पर भाजपा उतई नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू भी उपस्थित थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई की अव्यवस्था को लेकर भाजयुमो ने खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन..
