छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन का दुर्ग ग्रामीण परिक्षेत्रीय सम्मेलन 9 मार्च को अण्डा में आयोजित


उतई(सतीश पारख)..
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन का दुर्ग ग्रामीण परिक्षेत्रीय सम्मेलन बुधवार 9 मार्च को दोपहर 11 बजे से अटल चौक अण्डा में आयोजित होगा, सम्मेलन में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के 40 गांव के 2 सौ से अधिक किसान प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है,

सम्मेलन के आयोजक ढालेश साहू, तुलाराम देशमुख, आत्माराम साहू, लता चंद्राकर और रीना देशमुख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सम्मेलन में खेती किसानी से संबंधित विषयों के अलावा सड़क निर्माण में नियमानुसार मुआवजा दिये बिना तोड़फोड़ करने, मनरेगा मजदूरों को 150 दिनों का काम देने, आवास और पेंशन के अलावा आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं पर चर्चा होगी,

सम्मेलन में शामिल होने वाले किसान प्रतिनिधियों का मार्ग दर्शन करने के लिये छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के एड. राजकुमार गुप्त, आई के वर्मा, झबेंद्र भूषण दास वैष्णव, उत्तम चंद्राकर, परमानंद यादव, बद्रीप्रसाद पारकर और बाबूलाल साहू आदि उपस्थित रहेंगे ।उक्त जानकारी ढालेस साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *