रोशन सिंह@उतई । एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को सीएसवीटीयू का घेराव किया। एनएसयूआई के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र बाघमारे के नेतृत्व में कार्यकर्ता व छात्र सीएसवीटीयू पहुंचे। आपको बता दें कि प्रदेश की इकलौती तकनीकी यूनिवर्सिटी सीएसवीटीयू में अप्रैल से एग्जाम होगें प्रदेशभर के तकनीकी छात्र जुड़े हैं जो प्रभावित हो रहे हैं सुरेंद्र का कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2021–2022 में बढ़े कोरोना के प्रकोप को देखते हुए महाविद्यालयों का संचालन और पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई लेकिन अधिकतर छात्र ग्रामीण क्षेत्र से हैं जहां बहुत से छात्रों के पास पढ़ाई करने के लिए साधन उपलब्ध नहीं है जिससे बहुत से छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित है उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है। इन परिस्थितियों के बीच अगर परीक्षा ऑफलाइन होने की स्थिति बनती है तो बहुत से छात्रों का भविष्य खराब हो सकता है। जिसके चलते सभी छात्रों की मांग है कि सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई है। उसी तरह वार्षिक परीक्षा को भी ऑनलाइन माध्यम से करवाया जाए। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव आकाश कनौजिया और आयुष ने बताया कि जल्द से जल्द छात्र हित में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा ऑनलाइन करने का आदेश जारी करने का निर्णय लिया जाए। अगर छात्र हित में सात दिवस में कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो छात्रों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जवाबदारी विश्वविद्यालय की होगी। मौके पर मनीष कुमार बराहेन, कलीपुष्पराज, मनीष साहू, भूपेंद्र पटेल,दुर्ग शहर के छात्र नेता विनीश साहू, प्रदेश एनएसयूआई के रितिक रंजक नायक आदि छात्र संगठन के प्रतिनिधिगण उपस्थिति थे।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा सीएसवीटीयू का किया घेराव,,, वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन कराए जाने की मांग
