पाटन। नारी प्रेम, ममता, साहस एवं धैर्य से परिपूर्ण है, नारी शक्ति के समर्पण से आज देश ही नहीं विश्व गौरवान्वित है, आज महिलाओं के साहस ,कार्य कुशलता , कर्तव्यनिष्ठा देश प्रेम से हिंदुस्तान आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने कहा ।
उन्होंने कहा की हिंदुस्तान में प्राचीन युग से हमारे समाज में नारी का विशेष स्थान रहा है, पौराणिक ग्रंथों में नारी को पूजनीय एवं देवी तुल्य माना गया। पुरातन समय में एक समय ऐसा था जब सिंधु घाटी सभ्यता के समय पर मातृसत्तात्मक प्रथा लागू थी वहीं प्रथा से आज महिला शक्ति को आगे बढ़ाकर लाने की आवश्यकता हैं, क्योंकि उनका योगदान संपूर्ण क्षेत्र में रहता है आज महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ एक मजबूत हो चुकी है, जहां परिवार और समाज में उन्हें सम्मान मिल रही है, पुरुष प्रधान समाज से आगे बढ़कर अपनी क्षमता के बल पर समाज में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए महिला शक्ति को नई पहचान दिलाई है। प्राचीन सदियों से ही भारतीय समाज में नारी की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उसी के आधार पर भारतीय समाज खड़ा है, नारी शक्ति ने भिन्न-भिन्न रूपों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सभी क्षेत्र में निभाई है, किंतु अपने जीवन में स्वतंत्रता और खुद के फैसले लेने के लिए महिलाओं को अपने वास्तविक अधिकार प्राप्त करने के लिए निरंतर लड़ती रही है। इस लड़ाई को बल देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त नारी शक्ति को आगे बढ़ाते हुए आज महिलाएं सशक्त भारत निर्माण में घर परिवार को सम्भालते हुए महिला शक्ति समस्त क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। नारी है तो नर है और नारी है तो जगत है आज नारी सशक्त समाज बनाने में पुरुषो के साथ कंधा से कंधा मिला कर हर क्षेत्र में कर कर रही है ।
नारी है तो नर है ,नारी है जगत है-श्रीमति रमशिला साहू
