आज की महिला निर्भर नही आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है-हर्षा चन्द्राकर

पाटन। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र पाहन्दा (अ) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्रीमति हर्षा लोकमणि चंद्राकार भाजपा नेत्री पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन एवं सदस्य जिला पंचायत दुर्ग थी कार्यक्रम में महिला समूहों की ४० महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन मृदा वैज्ञानिक श्रीमति ललिता रामटेके ने किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कि आज की महिला निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में वह अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला रही हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं और अपने आस-पास के लोगों के जीवन में सफलता ला रही हैं।
इस कार्यक्रम में पादप रोग विशेषज्ञ श्रीमति श्वेता मंडल एवं वैज्ञानिक श्रीमती नीतू स्वर्णकार, वैज्ञानिक ईश्वरी साहू, ममता साहू,चंद्रिका वर्मा,पूनम वर्मा, लोमेश्वरी,ललिता वर्मा, कामिनी वर्मा,सविता वर्मा रामेश्वरी, कमल नारायण वर्मा सहित आसपास के समूह की महिला बहने उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *