पाटन विकास खंड के शासकीय शाला बटंग मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शाला मे गठित इको क्लब द्वारा शाला में पढ़ने वाले बच्चों के माताओं का सम्मान किया गया व साथ ही बच्चों के शैक्षणिक प्रगति में माताओं की भूमिका पर माता उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर देश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है. साथ ही बच्चों के शैक्षिक विकास पर माताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है माताएं घर में बच्चों के साथ अधिकांश समय गुजारती है और संवेदनशील होती है जिससे सही दिशा निर्देश देकर अपने बच्चों के शैक्षिक विकास में सहयोग प्रदान कर सकते हैं. शिक्षकों ने भी माताओं को अपने बच्चों को परीक्षा के समय में कंप्यूटर मोबाइल टीवी से दूर रखने की सलाह दिए. कार्यक्रम में छात्राओं के माताओं सहित हाई स्कूल के व्याख्याता श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, सीमा बघेल, भारती वर्मा अमित शुक्ला प्रधान पाठक पंकज चंद्राकर, संकुल समन्वयक ब्रह्मानंद नायक, शिक्षक लोमन सिंह साहू, लखेश्वर साहू उपस्थित थे. संचालन शिक्षक लोमन साहू व लखेश्वर साहू ने किया.
बटंग हाईस्कूल के इको क्लब ने मनाई महिला दिवस,,
