अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद विचार मंच के द्वारा वैचारिक संगोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर अमृता कस्तुरे जी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय भिलाई 3 थी कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत प्राचार्य श्रीमती किरण बाला वर्मा ने किया कार्यक्रम के संयोजक हेमंत मढ़ रिया
ने मां सरस्वती की वंदना के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि डॉ अमृता कस्तूरे ने कहा कि महिलाओं को अपने विचारों के माध्यम से सशक्त होना है और यह सशक्तिकरण संपूर्ण क्षेत्र में आर्थिक राजनीतिक सामाजिक क्षेत्रों में होना चाहिए महिलाएं स्वावलंबी बने और आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें यही सच्चा सशक्तिकरण होगा डॉ कस्तूरे ने अपने व्याख्यान में कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है और इसके लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर होना पड़ेगा कार्यक्रम की अध्यक्ष किरण बाला वर्मा ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में सशक्त हो आत्मरक्षा वह आत्म सम्मान सहित अन्य विशेषताएं महिलाओं मे होना चाहिए किरण चंद्राकर ने अपनी कविता नहीं रही मैं अबला नारी के माध्यम से अपनी विचारों को अभिव्यक्ति दी हर्ष लता साहू जया झा नीलम पांडे सविंदर् कौर रजनी साहू संगीता वर्मा ने अपने विचारों के माध्यम से कहा कि महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है और पुरुषों के समान सशक्त हो गई है देवेंद्र बंछोर ने कहा कि हमें घर से ही बेटे और बेटी को समान महत्व देना चाहिए क्योंकि अब दौर समानता का है इस संगोष्ठी में बालमुकुंद मढ़ रिया कृष्ण कुमार धुरंधर भारती शर्मा मनोज कश्यप सपना मढ़ रिया आंचल मढ़ रिया ने भी सहभागिता प्रदान किया संगोष्ठी का संचालन हेमंत मढ़ रिया ने किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी विवेकानन्द विचार मंच के द्वारा वैचारिक संगोष्ठी,,
