ग्राम सुराज की स्थापना कर रही भूपेश सरकार- अशोक साहू….भनसुली(के)में हुआ 47 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रानीतराई। पाटन विधानसभा के ग्राम भंसुली(के)में आज जल जीवन मिशन अन्तर्गत पानी टंकी निर्माण एवं आयुर्वेदिक औषधालय में बोर्डिंग योगा चबूतरा शेड बाउंड्री वाल एवं यूरिनल निर्माण का भूमिपूजन मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, रामबाई गजानंद सिन्हा अध्यक्ष जप पाटन,दिनेश साहू सभापति जप,दिनेश साहू महामंत्री पाटन ब्लॉक,सालिक साहू जोन प्रभारी,सोहन जोशी, डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
अशोक साहू ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,सिंचाई के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के साथ प्रत्येक ग्रामों को स्वावलंबी बनाने का कार्य भूपेश सरकार कर रही है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
जप अध्यक्ष राम बाई सिन्हा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए महिला स्व सहायता समूह के ऋण माफ करके समृद्ध बनाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है।
जप सभापति दिनेश साहू ने अपने जनपद क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सीएम एवं ओएसडी साहब का आभार व्यक्त किया।
आभार सरपंच तुलसी गैंद लाल डहरिया ने किया।
इस अवसर पर कमलेश साहू उपसरपंच, गैंद लाल डहरिया पूर्व जप, नीलमनी साहू,यशवंत साहू गौठान अध्यक्ष, तोरण सिन्हा,हुलेश साहू, पदमन साहू,राधा साहू,पूर्णिमा साहू,महेश साहू,रामचरण साहू,दानी तारक,सुंदर साहू,महेंद्र साहू ,ओंकार देवांगन पंचगण सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *