गिरोधपुरी तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का कुम्हारी में किया अभिनंदन


विक्रम शाह@कुम्हारी । नगर के कांजी हाउस के समीप अखिल भारतीय सतनामी सभा कुम्हारी द्वारा गिरोधपुरी तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भक्तजनों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया इस तीर्थ यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों के भक्त और अनुयायी सम्मिलित होते हैं राष्ट्रीय राजमार्ग से आने जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह पूर्वक हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया इस तीर्थयात्रा में अपनी सुविधा अनुसार भक्तजन पदयात्रा भूमि मापन साइकल एवं अन्य साधनों द्वारा गिरोधपुरी के दर्शनार्थ इस मार्ग से जाते है ।

आयोजन स्थल पर नगर के भजन मंडलियों के अतिरिक्त भिलाई पावर हाउस, खुर्सीपार, बेमेतरा तथा अन्य स्थानों से आए हुए भक्तजनों ने तथा महिलाओं ने मंगल भजन का सतत गान कर बाबा की आराधना की । इस अवसर पर अखिल भारतीय सतनाम सभा कुम्हारी के अध्यक्ष अश्विनी देशलहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूर्ण रूप से श्रद्धा , भक्ति और आस्था से सराबोर आयोजन है जो विगत 9 वर्षों से लगातार आयोजित करते चले आ रहे हैं इस आयोजन में सर्वधर्म के श्रद्धालु जन एकत्र हो मिलजुल कर सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत अभिनंदन करते हैं इस पुनीत कार्य में दुर्ग सांसद विजय बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के ओएसडी मनीष बंछोर, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के. रवि कुमार, मनहरण यादव, रोहित कुर्रे, सहित नारायण सोनकर, निश्चय बाजपेई अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला भिलाई, गिरीश सोनी, बॉबी श्रीवास्तव, राहुल टिकरिहा, हिम्मत देशलहरे, रोहित कुर्रे, रूपेश महिलांग, अवधेश शुक्ला, सजन जांगड़े, माखन कोसरिया, ओंकार मारकंडे, डॉ सुधांशु सिंह, केकती देशलहरे, दीप रेखा, लक्ष्मी बंजारे,जी एस चंदन, अश्वनी कुर्रे, लेखराम गेन्ड्रे आदि ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की पूर्णता को सार्थकता प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *