क्रिकेट का महासंग्राम 2022 में गोंड़पेंड्री बनी चैम्पियन

पाटन। ग्राम चुनकट्टा में न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट का महासंग्राम 2022 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे 40 टीमो ने हिस्सा लिया जिसका फ़ाइनल मैच फाइटर इलेवन और गोंड़पेंड्री के मध्य खेला गया जिसमे गोंड़पेंड्री ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 8 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 56 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें नरोत्तम ने 24 रन की पारी खेली जवाब में फाईटर इलेवन की टीम 8 ओवर में 46 रन ही बना पाई और गोंड़पेंड्री ने फाइनल मैच जीत लिया और फाईटर इलेवन को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा तीसरे स्थान पर नेवई टाइटन्स और चौथे स्थान पर रिसाली पाइरेट्स की टीम रही फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम चुनकट्टा के सरपंच भूषण सोनवानी रहे अध्यक्षता अजय सिंह राजपूत ने किया विशेष अतिथि बल्लू ठाकुर,छत्रपाल सिंह रहे जिनके द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया बेस्ट बैट्समैन सूरज गोंड़पेंड्री
बेस्ट बॉलर बुमराह रिसाली पायरेट्स ,बेस्ट विकेटकीपर लालू रिसाली पाइरेट्स,बेस्ट फील्डर कुलदीप ,बेस्ट दर्शक फिरिक यादव चुनकट्टा,हैट्रिक चौका तारेंद्र माही इलेवन, हैट्रिक विकेट हरि बोरसी ,मैच की पहली गेंद पर छक्का मारने पर विक्की जामुल,फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच नरोत्तम गोंड़पेंड्री, मैन ऑफ द सीरीज नरोत्तम गोंड़पेंड्री को दिया गया पहला इनाम गोंड़पेंड्री को 10001रु नकद व वीनर ट्रॉफी दूसरा इनाम फाईटर इलेवन 7001रु व ट्रॉफी तीसरा इनाम 5001 रु व ट्रॉफी टाइटंस नेवई व चौथा इनाम 3001 रु नगद व ट्रॉफी रिसाली पाइरेट्स को दिया गया ।टूर्नामेंट के सफल संचालन में लोमेश्वर ठाकुर ,कुलदीप यादव बसंत साहू, देवेंद्र ठाकुर,जागीर ठाकुर,अजय सिंह ,बल्लू राय,नरसिंह साहू,मिथलेश बंजारे, रेखराम ठाकुर,रामअवतार यादव मलिंगा,तुषान्त सिंह ,शुभम सोनवानी का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *