- जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद में युवाओं ने सीखा संसदीय कार्यप्रणाली, स्वयं सांसद बनके किया सवाल जवाब
- नेहरू युवा केन्द्र युवाओं को हर दृष्टिकोण से तैयार करती है- गृहमंत्री
- समाज को सशक्त बना सकते हैं जागरूक युवा- प्रवीण वर्मा
रोशन सिंह @उतई ।नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं शौर्य युवा संगठन के सहयोग से आदर्श ग्राम कोड़िया में राष्ट्रीय युवा नेतृत्व कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेयुके दुर्ग से सम्बंधित जिलेभर के 200 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। साथ ही नेयुके दुर्ग के सहयोग से शौर्य संगठन द्वारा संचालित निःशुल्क हस्तशिल्प प्रशिक्षण का समापन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नेयुके दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर दुर्ग प्रवीण वर्मा, पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले, मिनीमाता सम्मान प्राप्त अमृता बारले, जिला पंचायत दुर्ग कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद पंचायत दुर्ग कृषि सभापति राकेश हिरवानी, ग्राम कोड़िया सरपंच चन्द्रभान सारथी, उपसरपंच चंद्रकुमार चन्द्राकर, अपोलो महाविद्यालय संचालक आशीष अग्रवाल, पाऊवारा सरपंच वामन साहू, कोकड़ी पूर्व सरपंच रोशन साहू, शौर्य संगठन के संरक्षक भरत चन्द्राकर, मलेश निषाद, उमेश साहू, रूपा साहू, नीलम निषाद, पत्रकार अशोक अग्रवाल, डोमन साहू, राजेश बंजारे, लेखराम सोनवानी सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
नेयुके दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं नेतृत्व क्षमता के विकास एवं संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान करने के लिए यह आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के माध्यम से समसामयिक एवं स्थानीय मुद्दों पर युवाओं के वाद-विवाद कराया जाता है साथ ही उनके विचारों के माध्यम से परेशानियों को दूर करने का रणनीति तैयार किया जाता है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा नेहरू युवा केन्द्र का मूल उद्देश्य है देश के युवाओं को हर दृष्टिकोण से तैयार करने का कार्य करना है जिससे युवाओं को देशप्रेम, स्वरोजगार, सामाजिक व राजनीतिक चिंतन करने की सकारात्मक दिशा मिलती है। गृहमंत्री साहू जी ने कहा हमारे देश के मजदूर, डॉक्टर, इंजीनियरिंग, सामाजिक संगठन सहित सभी वर्गों विश्व मे सबसे बेहतरीन स्थान रखते हैं लेकिन देश के लोगो मे राष्ट्रीयता के बोध की कमी है, लेकिन जिस दिन राष्ट्रीयता का बोध होगा उस दिन देश फिर से विश्वगुरु बन सकता है।
संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ही देश में परिवर्तन लाकर सशक्त बना सकता है, यदि हर गांव का एक-एक युवा भी जागरूक होकर सरकार व प्रशासन की सुविधाओं की जानकारी जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुँचा दे या उसके सही अनुपालन की सुनिश्चितता पक्की कर दे तो वह एक सच्ची समाजसेवा होगी। उन्होंने शौर्य युवा संगठन का तारीफ करते हुए कहा कि इनके कार्यों का अवलोकन करें और अपने हर पंचायतो में लागू करने का प्रयास करें। छोटे छोटे प्रयासों से ही बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले एवं अमृता बारले जी ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।
शौर्य संगठन द्वारा हस्तशिल्प प्रशिक्षण में बने उत्पादों का प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसका सभी अतिथियों ने अवलोकन कर बधाई एवं शुभकामनाये दी।
कार्यक्रम में पाटन धमधा एवं दुर्ग ब्लॉक के 10 युवा मण्डलों को खेल सामग्री प्रदान की गई, साथ ही युवा संसद के उत्कृष्ट वक्ताओं को सम्मानित किया गया जिसमें पक्ष से नरोत्तम साहू, दिलीप, केवल देवांगन, चंचल साहू व विपक्ष से निखिल, जागेश्वर साहू, खुशबू श्रीवास्तव एवं युवा मंडल अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र सोनी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में शौर्य युवा संगठन कोड़िया, कर्मवीर युवा संगठन कातरो, छग युवा संगठन हनोदा, ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण संगठन मोहलाई, युवा शक्ति सामाजिक संस्था रिसामा, प्रेरणा युवती क्लब मतवारी, युवा शक्ति संगठन बोरसी, नवनीत आदर्श संगठन चिरपोटी, जीविका यूथ क्लब बोरसी, मचांदुर युवा संगठन, संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन खम्हरिया, विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र खोपली, सशक्त युवा संगठन गाड़ाघाट धमधा, एकता युवा मंडल करेली धमधा, जय महाकाल युवा संगठन सिल्ली धमधा, वीर भगतसिंह युवा क्लब मर्रा पाटन, फ्रेंड युवा क्लब बेलौदी पाटन, शैलदेवी महाविद्यालय एवं अथर्व महाविद्यालय के समाज कार्य के छात्रों सहित 200 से अधिक युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नेयुके दुर्ग लेखापाल आरती मिश्रा, हस्तशिल्प प्रशिक्षक गायत्री निषाद, संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, सचिव आदित्य भारद्वाज, उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद, नेयुके दुर्ग सलाहकार जितेंद्र सोनी, एनवाईवी यादवेंद्र साहू, दिलीप, आकांक्षा, ढालसिंह, ताम्रज, मनमोहन, उपासना, लीलेश्वर, वासुदेव, तोपेन्द्र, ईशु, खिलेंद्र, खुमान, छगन, आनंद, कुसुम, ममता, लक्ष्मी, सिद्धि, अंजू, टिकेश्वरी, कमलेश्वरी, मोना, त्रिशला, ललिता, टिकेश्वरी, जितेंद्र, लीला, ठगेश्वरी, जितेश्वरी, संजय, सुरेश, आरती, नेमचंद, राजेश, लुकेश्वरी सहित विभिन्न युवा मंडलो के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
