उतई नगर के विकास के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से मिली 2 करोड़ 28 लाख 93 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

रोशन सिंह@ उतई।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक व छग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के अथक प्रयास से नगर पंचायत उतई के सभी वार्डो के 24 गलियों का सुगम सड़क योजना के तहत सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 28 लाख 93 हजार रुपए की शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। विकास कार्यों के लिए राशि प्रदान कराने पर नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा लोक निर्माण प्रभारी तोषण साहू योगेश साहू सरस्वती साहू राकेश साहू मनोरमा देवांगन सतीश चंद्राकर दीपमाला देशालहरे भीमसेन सिन्हा किरण गोस्वामी सुरता सिंह गढ़े संतोषी कुंजाम प्रहलाद वर्मा बीरेंद्र गिरी खुमान सिंह साहू प्रेमनारायण साहू सहित नगरवासियों ने मंत्री का आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *