कांग्रेस सरकार का कार्यकाल उपलब्धि भरा–सन्तोष मानिकपूरी धरातल पर योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा


उतई(सतीश पारख)..दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत नवनियुक्त उतई नगर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष सन्तोष मानिकपूरी ने कहा कि छग की कांग्रेस सरकार के तीन साल का कार्यकाल उपलब्धी भरा रहा है।जिसकी तुलना अब भाजपा के तीन कार्यकाल (पन्दह साल) से जनता करने लगी है। भूपेश सरकार ने किसान मजदुर व्यवसायियों सहित अन्य वर्ग के लिये धरातल पर योजना बनाकर उसका लाभ देकर उनके चेहरे में खुशी दी है।जिसके कारण अब छग देश भर में सबसे खुशहाल राज्य के रूप में गिना जाने लगा है।श्री मानिकपूरी ने आगे कहा कि अब आम जनता भाजपा के तीन कार्यकाल पन्द्रह साल की तुलना छग की कांग्रेस सरकार से करने लगी है। जिसमे भाजपा कही नही टिकती। राज्य में किसानों का कर्जा माफ करके उनके धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर बोनस देकर हर वर्ग की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य कांग्रेस की सरकार ने किया है। जो अपना चुनावी वादा पूरा करके जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभदे रही है।जिससे सिध्द होता है कि अगले तीन कार्यकाल तक छग में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *