पाटन–छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कुर्मी भवन पाटन में मेहत्तर राम वर्मा, राजप्रधान पाटन राज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वप्रथम समाज के महापुरुषों के छायाचित्र में माल्यार्पण कर समाज के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। के पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू की गई।जिसमें 4 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया जो निम्नानुसार है– 1. महिला अध्यक्ष श्रीमती लेखनी वर्मा के द्वारा अपनी कार्य व्यस्तता के चलते अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उक्त पद रिक्त था। अतः महिला अध्यक्ष के रिक्त पद पर समाज के द्वारा श्रीमती कामनी धुरंधर को नया महिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 2. पाटन राज कार्यकारिणी के द्वारा केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेतु जवाहर वर्मा सेलूद, एवं पुरेन्द्र वर्मा खोपली के नामों का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।अतः ये दोनों पाटन राज से केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केन्द्रीय प्रतिनिधि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे 3. पाटन राज का आगामी 76 वां राज अधिवेशन 14 अप्रेल को होना प्रस्तावित है-जिसके संबंध में राजकार्यकरिणी के द्वारा राज अधिवेशन हेतु राज के क्षेत्रों से प्रस्ताव मांगा गया जिस पर फुंडा क्षेत्र से ग्राम देवादा का चयन सर्व सम्मति से किया गया।अतः इस वर्ष का वार्षिक राज अधिवेशन ग्राम देवादा में सम्पन्न होगा। 4. राज अधिवेशन में समाज के प्रतिभवानों को (विभिन्न क्षेत्रों में) सम्मान किया जाएगा।और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर छात्रवृत्ति एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से मेहत्तर राम वर्मा राजप्रधान, ओमप्रकाश वर्मा राजमंत्री, केदार कश्यप-सचिव, युवा अध्यक्ष युगल आडिल, किशोर कुमार वर्मा, पूर्व केन्द्रीय विधि विधायी प्रभारी मनोज वर्मा,नरेंद्र वर्मा, भुनेश्वर वर्मा राजप्रधान अर्जुनी राज, क्षेत्र प्रधान- नरेंद्र वर्मा,दुष्यंत वर्मा,पुरुषोत्तम आडिल,भानु वर्मा,शंकर वर्मा,शेखर वर्मा, छन्नूलाल वर्मा,डुमन वर्मा,नंदराम वर्मा,पवन वर्मा, महेन्द्र वर्मा,कोमल वर्मा,हरिश्चन्द्र वर्मा,कुलेश्वर वर्मा,भागवत बंछोर,ध्रुव कुमार बंछोर,ब्रम्हानंद बंछोर,हरिशंकर वर्मा,आशीष वर्मा,हेमंत वर्मा, रंजना वर्मा, पुरेन्द्र वर्मा, वेदमती बंछोर, विपिन वर्मा, रानी वर्मा,मिथिला वर्मा,प्रियारानी बंछोर,संगीत धुरंधर,ममता धुरंधर, चारु धुरंधर,योगेश्वरी वर्मा, कामिनी धुरंधर,सुषमा वर्मा,देवब्रत धुरंधर, रमन लाल वर्मा,रामकुमार वर्मा,डु जान वर्मा,उषा वर्मा,सहित अन्य स्वजातीय उपस्थित रहे। उपरोक्त समस्त गतिविधियों की जानकारी समाज के सचिव केदार कश्यप के द्वारा दी गई।