उतई (सतीश पारख)दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत निकुम में आयोजित हो रहे नाचा महोत्सव के समापन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज निकुम नहीं आए ।आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज कार्यक्रम में शरीक होंगे । तो वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंजोरा मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के चलते लाउड स्पीकर बजने व बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होने की बात करते हुवे ज्ञापन सौंप पूर्व में ही कार्यक्रम का विरोध करते हुवे काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी।जिसके तहत आज थाना अंडा में उन्होंने गिरफ्तारी दी ।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को आज शामिल होना था तथा भाजयुमो द्वारा काले झंडे दिखाए जाने थे।लेकिन मुख्यमंत्री के नहीं आने के बावजूद भाजयुमो के पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप अपनी गिरफ्तारी दी जिनमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू ,भाजयुमों अध्यक्ष त्रिलोक साहू,उतई मंडल भाजयुमों,अध्यक्ष प्रवीण यदु , लिकेश्वर देशमुख,जीतू देवांगन , ताम्रध्वज,पुरान देशमुख,हेमंत यादव,शिवकुमार,देवेन्द्र,रामेश्वर गोस्वामी,ऋतुराज पिपरिया,समेत अन्य शामिल रहे।
इस दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सत्येंद्र शुक्ला ,अंडा थाना प्रभारी श्रुति सिंह सहित थाना स्टाफ के आरक्षक व प्रधान आरक्षक की मौजूदगी रही।भूपेश बघेल के नहीं आने से चर्चा का बाजार गर्म मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन आज नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है । लोग अपने स्तर पर कयास लगा रहे हैं और कारण जानने का भी प्रयास कर रहे हैं । कुछ लोग कार्यक्रम में भाजपाई विरोध का अनुमान लगा रहे हैं तो कोई खेमेबाजी तो कोई कुछ और । लेकिन असली वजह लोग जानने में लगे हैं।बहर हाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनवा कुर्मी की समाज राज के अधिवेशन , सहित रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंने के चलते कार्यक्रम में नही पहुंच पाने की बात हो रही है।।

