रायपुर । जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण) की मासिक बैठक 04 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी गठन, डिजिटल एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत माह किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।
ब्लाक अध्यक्षो एवं ब्लाक प्रभारियों ने बारी-बारी से अपने ब्लाक में हुए सदस्यता अभियान एवं कुछ गठन पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समयावधि में सदस्यता अभियान का कार्य पूर्ण करने विश्वास दिलाया।
रायपुर ग्रामीण मे लगभग 1200 (बारह सौ) से अधिक सदस्यता बुक एवं डिजिटल सदस्यता अभियान में लगभग 4000 (चार हजार) से अधिक सदस्य बनाया जा चुका है।
बैठक में डा. शिव कुमार उहरिया, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, गिरीश देवांगन, चंद्रशेखर शुक्ला, राजेन्द्र साहू, पंकज शर्मा, उधोराम वर्मा, डोमेश्वरी वर्मा, जनकलाल वर्मा, द्वारिका साहू, पीयूष कोसरे ने अपने विचार रख सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को जल्द सम्पन्न करने की अपील की।
बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती किरण सिन्हा, कृपाराम निषाद, श्रीमती उत्तरा कमल भारती, कोमल साहू, भारती देवागंन, योगेन्द्र सोलंकी, दुर्गेश वर्मा, विद्याभूषण सोनवानी, गिरधारी साहू, सौरभ मिश्रा, बल्दाऊ साहू, देवादास टंडन, धनश्याम वर्मा, मोहन लाल वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, टिकेंद्र बघेल सहित जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुनील सोनी एवं आभार प्रदर्शन राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने किया।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण) की मासिक बैठक 4 मार्च को राजीव भवन रायपुर में हुई संपन्न
